Categories: विदेश

इंडोनेशिया के बेंकुलू में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.4

जकार्ता, इंडोनेशिया के बेंकुलू प्रांत के दक्षिण-पश्चिम में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने यह जानकारी दी।

भूकंप का केंद्र 57.17 किलोमीटर की गहराई के साथ शुरू में 4.1899 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 102.1095 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित था। फिलहाल किसी तरह के जानमाल की सूचना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण पश्चिम एशिया के द्वीप समूहों में बसा इंडोनिशया दुनिया में भूकंप के सबसे अधिक खतरे वाला देश है। यहां आमतौर पर भूंकप के शक्तिशाली झटके महसूस किए जाते हैं।

इंडोनेशिया में 28 मार्च, 2005 सुमात्रा द्वीप पर आए भूकंप में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। तीव्रता के हिसाब से यह 1965 के बाद दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भूकंप और कुल मिलाकर दुनिया का ग्यारहवां सबसे शक्तिशाली भूकंप था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.6 मापी गई थी।

इस भूकंप से कुछ महीनों पहले 26 दिसंबर, 2004 को इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर ही आए 9.1 तीव्रता वाले भूकंप ने कहर बरपाया था। इसकी वजह से समुद्र में उठी सुनामी की लहरों ने इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका समेत कई अन्य देशों में 2.50 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। अकेले इंडोनेशिया में ही 1 एक लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

6 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

7 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.