सुल्तानपुर

समोधपुर से बाबा धाम तक निकली श्रद्धा की गूंज

  • दीपक प्रेमी, सुल्तानपुर

“कदम-कदम पर फूल बिछे हों, ये मांग नहीं है भोले से,
काँटों भरे रास्ते में भी साथ न छोड़े ये आस है भोले से…”

समोधपुर। श्रावण मास की पुण्य बेला में बाबा रामयज्ञदास जी महाराज की तपोभूमि समोधपुर एक बार फिर शिवभक्ति के रंग में रंग गई। बोल बम कांवरिया संघ के बैनर तले सैकड़ों श्रद्धालु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जलाभिषेक हेतु रवाना हुए।

यात्रा की शुरुआत बाबा रामयज्ञदास जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम प्राचीन शिव मंदिर में मत्था टेककर भगवान शिव का पूजन किया। इसके पश्चात सभी कांवरियों ने विजेथुआ महावीरन में विराजमान दक्षिणमुखी हनुमान जी का दर्शन कर, धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा का अगला चरण प्रारंभ किया।

कांवड़ यात्रा में सम्मिलित युवाओं के चेहरों पर भक्ति की अद्भुत आभा और “बोल बम” के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। यह यात्रा केवल जल चढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि श्रद्धा, संयम और सेवा का जीवंत उदाहरण बन चुकी है।

धर्म यात्रा पूर्ण होने के उपरांत बोल बम कांवरिया संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी प्राचीन शिव मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन की व्यवस्था अनुशासनपूर्वक और सेवा भाव से सम्पन्न हुई, जिसमें स्थानीय ग्रामवासियों और भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भाव का भी संदेश देती है। बाबा रामयज्ञदास जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ यह आयोजन आज जन-जन की आस्था बन चुका है।

“भोले के दर पर जो जाता है, वो खाली हाथ नहीं लौटता…”

ऐसे आयोजनों से समाज में श्रद्धा की लौ और भी प्रखर होती है। समोधपुर की यह परंपरा निश्चित ही आने वाले वर्षों में और भी विराट स्वरूप लेती रहेगी।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

13 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

16 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.