नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को आठवीं बार समन जारी किया।
ईडी ने मुख्यमंत्री को चार मार्च को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है।
केन्द्रीय एजेंसी ने 22 फरवरी को सातवां समन जारी किया था। श्री केजरीवाल उसे गैर कानूनी बताते हुए ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वह ईडी के समक्ष तभी पेश होंगे जब अदालत ऐसा करने का आदेश देगी।
भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने ईडी के समन पर अनुपस्थित रहने को लेकर श्री केजरीवाल के खिलाफ हाल ही में दिल्ली की एक अदालत में शिकायत दर्ज करायी है। इसके बाद अदालत ने मुख्यमंत्री को 16 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.