फीचर्ड

एजबेस्टन टेस्ट : दूसरी पारी में भारत 3 विकेट पर 125 रन


एजबेस्टन । भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। चतेश्वर पुजारा 50 और ऋषभ पंत 30 रन बनाकर क्रिज पर डटे हैं।

भारत ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे और इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रन पर समेट दिया था। इससे भारत को 132 रन की बढ़त मिली थी। इस लिहाज से भारत की दूसरी पारी में अब कुल बढ़त 257 रन की हो चुकी है। भारत की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

शुभमन गिल पहले ही ओवर में एंडरसन की गेंद पर स्लिप पर जॉनी बेयरस्टो को कैच दे बैठे। गिल चार रन ही बना सके। इसके बाद चतेश्वर पुजारा ने हनुमा विहारी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन विहारी भी मैदान पर ज्यादा देर नहीं टिक सके। विहारी 11 रन बनाकर आउट हो गए।

विहारी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। कोहली 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पुजारा ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।

तीसरे दिन के आखिरी ओवर में पुजारा ने अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 139 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। इस तरह दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट पर 125 रन बना लिए हैं और भारत की कुल बढ़त 257 रन हो गई है।

इससे पहले भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी को 284 रन पर समेट दिया था। भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत को 132 रनों की बढ़त मिली। पहली पारी में इग्लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने 106 रनों की शतकीय पारी खेली।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.