देश

मोदी सरकार पर सख्त हुआ चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार के एक प्रचार पर प्रतिबंध लगाया है। ‘विकसित भारत संपर्क’ के बैनर तले केंद्र सरकार की ‘‘उपलब्धियों’’ को बताने वाले वॉट्सऐप मैसेज पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। इसको लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी और अब उसने एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह ‘विकसित भारत संपर्क’ वॉट्सऐप मैसेजेस पर तत्काल रोक लगाए। मंत्रालय ने चुनाव आयोग को बताया कि यह पत्र आदर्श आचार संहिता के लागू होने से पहले भेजे गए थे। लेकिन उनमें से कुछ मैसेजेस सिस्टम और नेटवर्क की समस्याओं के कारण लोगों को देरी से डिलीवर हुए हैं। चुनाव आयोग ने मंत्रालय से तुरंत स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा है। विकसित भारत संपर्क वाले मैसेज में कहा गया था, “यह पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार द्वारा भेजा गया है। विगत 10 वर्षों में सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों से सभी 140 करोड़ भारतीयों को लाभ मिला है और भविष्य में भी मिलता रहेगा। इसमें आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण है क्योंकि हम एक परिवार के रूप में एक साथ मिलकर विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिक्रिया और सुझाव अवश्य साझा करें।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

7 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

8 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.