बिहार

इलेक्टोरल बाॅन्ड घोटाला भाजपा के राजनीतिक-आर्थिक भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सबूत : दीपंकर

पटना। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर इलेक्टोरल बाॅन्ड पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बाॅन्ड घोटाला भाजपा के राजनीतिक-आर्थिक भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा सबूत है।
श्री भट्टाचार्य ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार इलेक्टोरल बाॅन्ड पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का मजाक बना रही है। फैसले के मुताबिक एसबीआई को सारे चुनावी बाॅन्ड की जानकारी चुनाव आयोग को देनी थी, लेकिन दो दिन पहले एसबीआई ने उच्चतम न्यायालय से 30 जून तक का समय मांगा है। उन्होंने स्वालिया लहजे में कहा कि इस डिजिटल जमाने में सिर्फ 22 हजार 217 चुनावी बाॅन्ड की जानकारी देने में इतना समय आखिर क्यों चाहिए। जाहिर सी बात है कि मोदी सरकार के दवाब में एसबीआई ऐसा कर रही है ताकि चुनावी बाॅन्ड की जानकारी सार्वजनिक न हो सके। वह उम्मीद करते हैं कि उच्चतम न्यायालय अपने फैसले पर अडिग रहेगा।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

18 hours ago

डी एम मिश्र के सातवें ग़ज़ल संग्रह का हुआ विमोचन

डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…

2 days ago

इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद ईरान का पलटवार, सैकड़ों लोगों की जान गई

मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…

3 days ago

अमित शाह का उत्तराखंड दौरा

धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…

3 days ago

राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार में सैयद अता हसनैन बने नए राज्यपाल

देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…

4 days ago

This website uses cookies.