उत्तर प्रदेश

व्हाट्सएप पर लिंक भेज बैंक खाता खाली किया

प्रयागराज। एयरफोर्स स्टेशन परिसर में रहने वाली एक महिला को साइबर ठग ने व्हाट्स एप लिंक भेजकर बैंक खाता खाली कर दिया। पीड़िता तरुनिका ने पूरामुफ्ती थाने में साइबर अपराध का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि उसका कोरियर आने वाला था लेकिन देर होने पर कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया।

इस दौरान साइबर शातिर ने महिला को व्हाट्स एप पर एक लिंक भेजा और कहा कि यूपीआई की मदद से सिर्फ पांच रुपये ऑन लाइन जमा करना है। अगले दो घंटे में कोरियर पहुंच जाएगा। तरुनिका ने जैसे ही उस लिंक पर जाकर बैंक संबंधित जानकारी शेयर की उनके खाते से रुपये ट्रांसफर होने लगे।

कुछ ही देर में कुल 98 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। इसी तरह धूमनगंज के रहने वाले मो. जिलिश ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह एटीएम से रुपये निकलने गया था। एटीएम के अंदर मौजूद लड़कों ने मदद के नाम पर झांसा देकर पिन देख लिया और कार्ड भी बदल दिया। इसके बाद कई बार में उनके बैंक खाते से 45हजार रुपये निकाल लिया। पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.