बिजनौर

बिजनौर में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, नाबालिग समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की किरतपुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में घायल दो बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि फरार हुए उनके तीन साथियों को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया।
शहर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने मंगलवार को बताया कि लोकल इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि किरतपुर थाना अंतर्गत निर्माणाधीन अमन कॉलोनी में अर्द्धनिर्मित मकान के पास दो मोटरसाइकिल पर पांच बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कारवाई की। इसमें दो बदमाश सोमपाल और बंटी पैर में गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें पकड़ लिया गया। जबकि नाबालिग समेत तीन अन्य बदमाशों को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचा 315 बोर, एक तंमचा 12 बोर, 8 जिंदा कारतूस, 7 खोखा कारतूस, 2 चाकू, दो मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की और करीब 28 हजार रुपए कैश बरामद किए। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सोमपाल, बंटी, श्याम, सूरज व एक नाबालिग के रूप में हुई। एएसपी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी में एक पुलिस हेड कांस्टेबल परवेन्द्र कुमार भी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया है।
एएसपी ने कहा कि आरोपी सोमपाल ने पुलिस पुछताछ में बताया कि वे लोग अमरोहा जनपद और बिजनौर में भोली-भाली महिलाओं से पता पूछने के बहाने उनकी सोने की चेन झपट लेते थे। सोमपाल के खिलाफ लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.