उत्तर प्रदेश

उत्‍साह और आत्‍मविश्‍वास से लबरेज प्रत्‍याशियों ने किया एमएलसी चुनावों के लिए नामांकन

मेरठ। एमएलसी चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को बड़ी संख्‍या में प्रत्‍याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। विधान परिषद के स्थानीय निकाय प्राधिकारी मेरठ-गाजियाबाद क्षेत्र के लिए भाजपा के उम्‍मीदवार धर्मेंद्र भारद्वाज के अलावा सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी वंदना मुदित वर्मा और बुलंदशहर में बीजेपी के प्रत्‍याशी नरेंद्र भाटी ने अपना नोमिनेशन पर्चा दाखिल कर दिया। इसके अलावा निर्दलीय और अन्‍य दलों के उम्‍मीदवारों ने भी पर्चें जमा कराए। मेरठ में धर्मेंद्र भारद्वाज के नामांकन के वक्‍त सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, विधायक दिनेश खटीक सहित कई भाजपा नेता शामिल रहें।
बड़ी संख्‍या में पुलिस फोर्स तैनात रही
विधान परिषद के स्थानीय निकाय प्राधिकारी मेरठ-गाजियाबाद क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन था। अभी तक 43 लोगों ने नामांकन फार्म लिए थे और केवल एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जमा कराया। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ आज बड़ी संख्या में प्रत्याशी अपने नामांकन फार्म जमा कराने कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रत्येक प्रत्याशी को अपने साथ दस प्रस्तावक भी लाने होंगे। इन हालात में कलक्ट्रेट में भारी भीड़ जुटने और मारामारी मचने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए नामांकन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की है।
43 लोगों ने नामांकन फार्म लिए थे
विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए मेरठ में 43 लोगों ने नामांकन फार्म प्राप्त किए थे। इनमें से अभी तक केवल एक निर्दलीय प्रत्याशी ने ही नामांकन फार्म जमा कराया है। अन्य 42 नामांकन फार्म में सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय शामिल हैं। नामांकन फार्म जमा कराने का आज अंतिम दिन है। जिसे देखते हुए कलक्ट्रेट में आज बड़ी भीड़ पहुंचने की आशंका थी। जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती की थी।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

40 minutes ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

59 minutes ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

1 hour ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

22 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

22 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

22 hours ago

This website uses cookies.