फीचर्ड

बिना कंफर्म टिकट रेलवे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश पर रोक

नई दिल्ली। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिना कंफर्म टिकट के यात्रियों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में लिया गया।

रेलवे की नई योजना से भीड़ नियंत्रण में सुधार, अव्यवस्था और भगदड़ पर लगेगा अंकुश*

प्रारंभ में इस नियम को देश के 60 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लागू किया जाएगा, जिसमें नई दिल्ली, पटना, आनंद विहार, सूरत, वाराणसी और अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं। बाद में इसे अन्य स्टेशनों पर भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

प्रमुख बदलाव और सुविधाएं:

  • इन 60 स्टेशनों पर सभी अनधिकृत प्रवेश मार्गों को सील किया जाएगा।
  • महाकुंभ के दौरान बनाए गए अस्थाई प्रतीक्षालयों को स्थायी रूप से स्थापित किया जाएगा।
  • रेलवे स्टाफ के लिए एक ड्रेस कोड लागू किया जाएगा, जिसका पालन अनिवार्य होगा।
  • केवल उन्हीं यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की अनुमति होगी जिनकी ट्रेन जल्द ही प्लेटफॉर्म पर आने वाली होगी।
  • बिना कंफर्म टिकट वाले यात्रियों के लिए अलग वेटिंग एरिया की व्यवस्था की जाएगी।
  • स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
  • चौड़े फुट-ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे, जिनकी लंबाई 12 मीटर और चौड़ाई 6 मीटर होगी।
  • भीड़ नियंत्रण के लिए आधुनिक उपकरणों से युक्त वॉर रूम का निर्माण किया जाएगा।
  • इन स्टेशनों पर क्षमता से अधिक टिकटों की बिक्री पर भी रोक लगाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन का मानना है कि इन उपायों के लागू होने के बाद यात्रियों की यात्रा अनुभव में सुधार होगा और भीड़-भाड़ तथा अव्यवस्था की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.