नई दिल्ली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक लंबे समय तक एडल्ट फिल्म केस को लेकर कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहे हैं. इस मामले को लेकर राज कुंद्रा के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. इसी ट्रोलिंग को लेकर राज कुंद्रा ने हालिया इंटरव्यू में बात की है. राज कुंद्रा का कहना है कि जमानत मिलने के बाद उन्हें आज भी ट्रोल किया जाता है. राज कुंद्रा ने साथ ही अपने इंटरव्यू में कहा कि उनके केस को इतना अटेंशन इसलिए मिला क्योंकि वह एक सेलिब्रिटी के पति हैं.
राज कुंद्रा ने हाल ही में बातचीत की है. जहां राज कुंद्रा ने कहा- ‘मेरी शादी एक सेलिब्रिटी से हुई है. और अगर ऐशा नहीं होता तो मुझे लगता है कि इसका आधा भी नुकसान होता. मुझे नहीं लगता वो मुझे निशाना बना रहे थे, बल्कि वह मेरी पत्नी और मेरे बच्चों के पीछे थे. यह गलत है कि शिल्पा ने यह सब झेला, आपने मुझे अटैक किया ठीक है, लेकिन वह इसमें बेकार में फंसी.’
राज कुंद्रा ने इंटरव्यू में बताया- ‘वह ट्रोल्स के कमेंट डिलीट कर देते हैं, ब्लॉक कर देते हैं. उन्हें इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता लेकिन मैं नहीं चाहता मेरी पत्नी और बच्चे ऐसी चीजें पढ़ें.’ राज ने बताया- ‘शिल्पा ने वैलेंटाइन्स पर पोस्ट किया था, तो उसपर लोगों ने भद्दे कमेंट किए. वह लोग सच नहीं जानते हैं. वह तो कोर्ट को भी फैसला देने का इंतजार नहीं कर रहे और अपना फैसला सुना देते हैं.’
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.