देश

स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है अंडे का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं

अंडे का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होने के साथ ही आयरन, कैल्शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसी वजह से लोग इसका सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप अधिक अंडे खाते हैं तो इससे स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि अंडे का अधिक सेवन करने से किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हृदय हो सकता है प्रभावित

अंडे का अधिक सेवन हृदय के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, अंडे के अधिक सेवन से शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढऩे लगती है, जो हृदय को नुकसान पहुंचा सकती है। इस वजह से आपको हृदय से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अगर आप पहले से ही किसी हृदय रोग से ग्रस्त हैं तो अंडे का सेवन डॉक्टरी सलाह के अनुसार ही करें।

हो सकती है ब्लोटिंग की समस्या

अगर आप अंडे का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण आपको ब्लोटिंग की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि खाने का पाचन ठीक ढंग से न होने के कारण पेट में गैस बनने लगती है और ऐसे में लोगों को पेट फूलने की समस्या से जूझना पड़ता है। पेट फूलने की समस्या को अंग्रेजी में ब्लोटिंग भी कहा जाता है, जिसकी वजह से पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं।

मधुमेह होने का रहता है खतरा

अंडे का अधिक सेवन शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ा सकता है और इससे व्यक्ति के इंसुलिन में भी बदलाव होने लगता है। यह बदलाव मधुमेह का खतरा उत्पन्न कर सकता है। बता दें कि मधुमेह एक गंभीर समस्या है, जो व्यक्ति को मौत के मुंह में भी धकेल सकती है। इसलिए जिन लोगों को पहले से ही मधुमेह है तो वे कम ही अंडों का सेवन करें। वहीं, स्वस्थ व्यक्ति भी सीमित मात्रा में अंडे खाएं।

बढ़ सकती है मुंहासों की समस्या

अगर आपकी त्वचा तैलीय प्रकार की और मुंहासे वाली है तो आप भूल से भी जरूरत से ज्यादा अंडे का सेवन न करें। दरअसल, अंडा प्रोटीन युक्त होता है और जब यह शरीर में टूटता है तो गर्मी पैदा करता है, जिससे आपकी मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी डाइट में अंडे की मात्रा को डॉक्टर की सलाह अनुसार ही शामिल करें।
अगर आप वयस्क हैं तो आपके लिए रोजाना तीन अंडे खाना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। वहीं, बच्चों को रोजाना एक अंडे का सेवन करना ही काफी है।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

16 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

16 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

16 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.