आबकारी विभाग ने मारा छापा, सामान जप्त, दो हिरासत में
मेरठ। आबकारी विभाग ने जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित आवास विकास के फ्लैट में अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़ किया है। फ्लैट से भारी मात्रा में मिलावटी शराब के अलावा स्प्रिट, खाली बोतलें और विभिन्न कंपनियों के ढक्कन व रैपर बरामद किए गए हैं। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी, जिसको विभागीय टीम ने पुष्ट किया और आज कार्रवाई करते हुए पूरे खेल का भंडाफोड़ किया।
सूचना मिलने के बाद सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह, इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आबकारी विभाग की टीम और पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब के इस कारोबार का मुख्य सूत्रधार कौन है। आखिर किसके इशारे पर इतने बड़े स्तर पर यह मिलावटी शराब तैयार करने का खेल चल रहा था।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.