नयी दिल्ली-देश भर में अप्रैल से जून तक अत्यधिक गर्मी पड़ने की आशंका है, जिसका मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भागों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा,“इस अवधि के दौरान मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है। देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्यतः चार से आठ दिनों की तुलना में 10 से 20 दिनों तक लू चलने की संभावना है।”
उन्होंने कहा,“गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गर्मी का सबसे बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है।”श्री महापात्र ने कहा,“अप्रैल और जून के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार है, पूर्वी और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से सामान्य से नीचे अधिकतम तापमान होने का अनुमान है।”
उन्होंने कहा कि अप्रैल में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार है मध्य दक्षिण भारत में इसके उच्च आसार है। श्री महापात्र ने कहा,“अप्रैल में, दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों और आसपास के उत्तर-पश्चिम मध्य भारत, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक गर्मी वाले दिन होने का अनुमान है।”
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.