उत्तर प्रदेश

Exit Poll बोले-यूपी में फिर “बाबा” की सरकार

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के सभी चरण सोमवार को पूरे हो गए। सात चरणों में हुई वोटिंग के बाद अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है। यूपी में किसकी सरकार बनेगी यह तो 10 मार्च को फाइनल होगा। इससे पहले टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल में यह जानने की कोशिश की है कि इस बार किसकी सरकार बन सकती है। एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ एग्जिट पोल किया है। एबीपी न्यूज सी वोटर के अनुसार सात में से छह चरणों में भाजपा आगे रह सकती है। केवल दूसरे चरण में सपा आगे दिख रही है। सीटों की बात करें तो भाजपा भले ही पिछली बार से कम सीटें हासिल कर रही हो लेकिन आसानी से बहुमत मिल रहा है। एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार यूपी की 403 में से भाजपा को 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी को 132 से 148 सीटें मिलती दिख रही हैं। पिछले चुनाव में भाजपा को तीन सौ से ज्यादा और समाजवादी पार्टी को 50 से कम सीटें मिली थीं। वहीं बसपा को 13 से 21 और कांग्रेस को केवल 4 से 8 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य को भी दो से छह सीटें मिल सकती हैं।
अलग अलग चरणों की बात करें तो पहले चरण में 58 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस चरण में उन जिलों में वोटिंग हुई जहां किसान आंदोलन का काफी असर रहा। इसके बाद भी भाजपा को फायदा दिख रहा है। भाजपा को 28 से 32 सीटें मिलती दिख रही हैं। सपा को 23 से 27 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को 2 से 4 और कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है। अन्य को भी एक सीट मिल सकती है। दूसरे चरण में ही केवल सपा आगे दिख रही है। इस चरण में सहारनपुर, अमरोहा जैसे मुस्लिम बाहुल्या वाले जिलों में वोटिंग हुई थी। भाजपा को 55 में से 23 से 27 सीटें मिल रही हैं। जबकि सपा को उससे ज्यादा 26 से 30 मिल सकती है। बसपा को एक से तीन और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। अन्य को भी एक सीट मिल सकती है।
तीसरे चरण में भाजपा को सबसे ज्यादा सफलता मिलती दिख रही है। जबकि इसी चरण में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मैनपुरी और यादव लैंड कहे जाने वाले इलाकों में वोटिंग हुई थी। भाजपा को इस चरण में 59 में से 38 से 42 सीट मिल सकती है। सपा को 16 से 20 सीटें मिलती दिख रही हैं। बसपा को दो सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को एक और अन्य को भी एक सीट मिल सकती है। चौथे चरण में राजधानी लखनऊ और सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली समेत नौ जिलों की 59 में से 41 से 45 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। सपा को 12 से 16 सीट मिलती दिख रही है। बसपा को एक से 3 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को एक और अन्य को भी एक सीट मिल सकती है।
पांचवें चरण में भी अयोध्या और अवध के इलाके में वोटिंग हुई थी। भाजपा को इस इलाके में बड़ी बढ़त मिली है। इस चरण में 61 सीटों पर मतदान हुआ था। इसमें भाजपा को 39 में से 43 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 14 से 18 सीटें मिलती दिख रही हैं। बसपा को एक और कांग्रेस को एक से 3 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को भी एक से 3 सीट मिल सकती है। छठे चरण में सीएम योगी के इलाके गोरखपुर में वोटिंग हुई थी। इस चरण में दस जिले की 57 सीटों पर वोट डाले गए। बीजेपी को 28 से 32 सीटें मिलती दिख रही हैं। सपा को 18 से 22 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 2 से 4 सीटें और अन्य को एक सीट मिल सकती है। सातवें चरण में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत आसपास के नौ जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इस चरण में भाजपा को 25 से 29 सीटें मिलती दिख रही है। सपा को 17 से 21 सीटें मिलेंगी। बसपा को 4 से 6 सीट मिल सकती है। कांग्रेस को 2 सीटें और अन्य को एक से 3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

3 days ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

5 days ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

5 days ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

5 days ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

7 days ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

7 days ago

This website uses cookies.