कानपुर और मेरठ के बाद अब बागपत में छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले से नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई है। छापेमारी के दौरान नकली दवाओं के तैयार करने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। नकली दवाओं के बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा आरोपित फरार है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। वहीं दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि एंटीबायोटिक और पेन किलर की कुल 120 गोलियां बरामद की गई है। बागपत-मेरठ रोड पर अमीनगर सराय मोड़ के पास एक मकान पर हुई छापामारी में नकली दवा तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गोलियों के दो नमूने लिए गए और जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने सिंघावली अहीर पुलिस के साथ मिलकर एक मकान पर रविवार रात छापामारी की।
मकान के कमरे से एंटीबायोटिक टेबलेट आगमेंटिन व पेन किलर (दर्द निवारक) टेबलेट अल्ट्रासेट, पैकिंग करने वाली मशीन व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने मकान से आरोपित सुरेंद्र निवासी ग्राम बालैनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब सख्ती से आरोपित से पूछताछ की तो उसने बताया कि दवाओं जिले के बाहर से लाया जाता था, और यहां पैकिंग किया जाता था। हालाकि अभी यह जानकारी नहीं हो पाई की ये दवाएं कहां से आती थी। पिछले करीब दो माह से यह अवैध कार्य चल रहा था।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.