नई दिल्ली। लॉकडाउन में हरियाणा से कामकाज के सिलसिले में दिल्ली आने वालों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं. हरियाणा पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर सख्ती बढ़ा दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि हरियाणा सरकार को लगता है कि दिल्ली आने जाने वालों से उसे खतरा है. दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सारे बॉर्डर आज से सील कर दिए जाएंगे. दोपहर 12 बजे तक ही एंट्री की जा सकती है।
आज दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली में काम करने वाले डॉक्टर, बैंक कर्मी और पुलिस वाले भी फरीदाबाद में एंट्री नहीं कर सकेंगे, सिर्फ केंद्र सरकार के जारी पास से ही सील बॉर्डर में एंट्री मिलेगी. हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने साफ किया कि वो दिल्ली या आसपास के राज्यों से हरियाणा को संक्रमित नहीं होने देंगे, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।
दरअसल हरियाणा सरकार ने कल ही जता दिया था कि दिल्ली आने जाने वालों से उसके इलाके में संक्रमण का खतरा है, इसलिए दिल्ली में काम करने वालों के रहने का इंतजाम दिल्ली सरकार अपने पास ही करे. हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा था कि दिल्ली के कारण हमारे प्रदेश में संक्रमण बढ़ रहा है।
इससे पहले दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद की सीमाएं भी सील की जा चुकी चुकी हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस का फैलाव आसपास के इलाकों को भी डरा रहा है. अब तक दिल्ली में कोरोना के 3 हजार 108 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 877 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 54 की मौत हो चुकी है।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.