देश

कृषि कानून वापस न हुए तो दिल्ली कूच करेंगे कैराना के किसान

कैराना। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को लेकर किसान मुखर है। गांव शेखूपुरा में किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों की बैठक हुई। किसानों ने कृषि कानून वापस न लिए जाने पर गांव-देहात से बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया है।

गुरुवार को खंड विकास क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी तेगसिंह के आवास पर किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों की बैठक हुई। इस दौरान किसान आत्माराम चौहान ने कहा कि पिछली सरकारों से तंग आ चुके थे, इसलिए यह सरकार बनाई थी। इन्होंने बिजली, गन्ने, युवाओं को नौकरी देने के झूठे-सच्चे वादे किए थे। उस समय कहा था कि 14 दिन में गन्ने का भुगतान मिलेगा, लेकिन भुगतान तो भुगतान गन्ने का रेट भी नहीं दिया गया।

पर्चियां भी शून्य दिखा रही है। उन्होंने कहा, सरकार कहती है कि धान खरीदेंगे। अब हमें शामली जिले में एक भी केंद्र बता दो, जहां धान खरीदा गया हो। गेहूं खरीदा था, जिसमें आधे किसान गेहूं लेकर वापसी घर आए। यह गेहूं बारिश में खराब हो गया। इन कानूनों पर कैसे सरकार का विश्वास करें। उन्होंने कहा वर्तमान में डीजल-पेट्रोल के दाम देख लीजिए, कहां पहुंचा दिए हैं। सुरेशपाल ने कहा कि हम कृषि कानूनों के विरोध में हैं। सरकार किसानों के बारे में कुछ नहीं सोच रही, उद्योगपतियों के बारे में ज्यादा सोचती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष पर भी हमें भरोसा नहीं है।

गन्ने का भुगतान 14 दिन के बजाय 14 महीने में भी नहीं मिला। योगेंद्र ने कहा किसान एमएसपी पर गारंटी चाहता है, जो सरकार कर नहीं रही। गारंटी दें तो ठीक है। उन्होंने कहा कि धान 1800 में बिकता था, अब 1200 रुपए में बिका। एमएसपी पर बिका नहीं। तेगसिंह ने कहा कि किसानों को एमएसपी पर गारंटी मिलें और कृषि कानून वापस ही ले लें, तो सरकार का धन्यवाद होगा। हम कानून नहीं चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान बिल्कुल शून्य है। पिछले सत्र का भी रुका हुआ है। किसान बेहद परेशान हैं। किसानों ने बताया कि कृषि कानून वापस नहीं लिए जाने गांव-देहात से बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करने की सहमति बनी है। वे दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान रोहताश, महेंद्र, सुरेश, वकील, विनोद, विलियम, अंकित, ईशम सिंह, धर्मवीर, अरविंद, अंग्रेज, सुभाष, बिट्टू आदि उपस्थित रहे।

image description

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.