खेतों में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने से किसान परेशान
नजीबाबाद। आरक्षित वन क्षेत्र से लगे खेतों में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने से किसान परेशान हैं। किसानों ने वन विभाग से जंगली जानवरों द्वारा फसल की सुरक्षा और नष्ट की जाने वाली फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
मंडावली-भागूवाला के अनेक गांव साहनपुर और राजगढ़ वन क्षेत्र से जुड़े हैं। जंगली जानवर फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मंडावली क्षेत्र के गांव सीतावाली, प्रेमपुरी, रहमापुर, जटपुरा बौंडा, नियामतपुर, गूढ़ा से साहनपुर आरक्षित वन क्षेत्र जुड़ा है। वन क्षेत्र से हाथी, नील गाय, माहा तथा अन्य जानवर झुंडों से निकलकर गेहूं, गन्ना और दलहनी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
क्षेत्रीय ग्रामीणों अजय पाल सिंह, रामकुमार, मुनेश कुमार, मो.अली, मो.वाजिद, पवन कुमार ने वन विभाग से जंगली जानवरों से फसलों को बचाने की मांग की है। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों द्वारा गेहूं की बड़े पैमाने पर नष्ट की गई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
उधर वन रेंज अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि खेतों के आसपास आरक्षित वन क्षेत्र है। आरक्षित वन क्षेत्र से झुंड बनाकर चलने वाले जानवर अक्सर खेतों में आ जाते हैं। नील गाय, माहा आदि चलते फिरते थोड़ी बहुत फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि वन कर्मियों का प्रयास रहता है कि जंगली जानवर जंगल से बाहर न आएं।
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…
मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…
धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…
Yogi Adityanath, मुख्यमंत्री Uttar Pradesh, ने गुरुवार को Greater Noida के Dadri क्षेत्र में बने…
देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…
This website uses cookies.