गाजियाबाद

फारूख चौधरी ने किया विकास का वादा

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। मुरादनगर। विकास की सोच लेकर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में उतरा हूं। और आप सभी का साथ और आशीर्वाद रहा तो क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का कार्य करूंगा।

उक्त बात वार्ड संख्या सात के जिला पंचायत सदस्य पद के समाजवादी पार्टी के समर्थित उम्मीदवार सपा के वरिष्ठ नेता फारूख़ चौधरी ने अपने चुनावी क्षेत्र के अनेक गांव में किए गए जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से कही। जनसंपर्क में फारूख चौधरी के साथ मौजूद सपा के मुरादनगर अध्यक्ष परवेज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा अपने मुख्यमंत्रित्व काल में कराए गए विकास कार्य आज मिसाल बने हुए हैं।

और पार्टी के आला नेताओं को भरोसा है कि पार्टी के समर्थित प्रत्याशी फारूख चौधरी भी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के पद चिन्हों पर चलेंगे और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराने का कार्य करेंगे।। फारूख चौधरी ने अपने चुनावी क्षेत्र वार्ड संख्या सात के क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर, सलेमाबाद, मनौली, सैंतली, सहबिस्वा स्थित त्रिमूर्ति विहार आदि आदि गांवों का भी तूफानी दौरा किया। इस दौरान फारूख चौधरी को ग्रामीणों का अपार समर्थन मिला।

इस मौके पर नेताजी आस मोहम्मद, विजेंद्र चौधरी, रोहिल, जयविंदर चौधरी, शब्बीर, शाहरुख, जावेद, रिंकू जाटव, डॉक्टर चंद्रपाल सिंह, मनोज, आरिफ, अशोक कुमार, कुलदीप, सोहेब चौधरी, मास्टर रियाजुद्दीन, मधु चौधरी, रश्मि चौधरी, सखावत प्रधान, छोटे चौधरी, जमील चौधरी आदि मौजूद थे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

11 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

12 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.