फारूकी समाज सेवा मूवमेंट ने चलाया फ्री जन सुविधा कैम्प
फारूकी समाज सेवा मूवमेंट संगठन की ओर से मुख्यालय स्तिथ सराय फारूकी, दिल्ली गेट मेरठ पर वृहस्पतिवार सुबह नि:शुल्क जन सुविधा कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीयअध्यक्ष हाजी अब्दुल कादिर फारूकी ने किया।
आयोजित कैम्प में श्रम एंव रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ई-श्रम योजना के अंतर्गत फारूकी समाज जनों और क्षेत्रवासियों के नि:शुल्क ई-श्रम कार्ड बनाये जाने के लिए पंजीकरण किया गया।
इस मौके पर हाजी अब्दुल क़ादिर फारूकी ने कहा कि, जिस तरह से भाजपा सरकार गरीबों व पिछड़ो के प्रति गंभीर है ऐसा पूर्वर्ती सरकारों को नहीं देखा गया है जिसका नतीजा है कि वह गरीबों और पिछड़ों के कल्याण व लाभ के लिए नित योजनाओं को संचालित किया जा रहा है।
ई श्रम कार्ड योजना से जहां एक तरफ असंगठित कामगारों को रोजगार व सामाजिक सुरक्षा मिलेगी वहीं दूसरी ओर प्रवासी श्रमिकों को भी रोजगार पाने के ज्यादा अवसर मिलेंगे। इस मौके पर कैम्प के आयोजन में सहयोग के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का आभार सहित धन्यवाद प्रस्तुत किया।
कैम्प के दौरान सैकड़ों लोगो ने ई श्रम का आवेदन किया। ई श्रम कार्ड बनाने में मौ0 हारून, कु0 परवीन, कु0 रुखसार, श्रीमती ऋतु शर्मा, दीपक कु0, विनीत शर्मा, कासिम का सहयोग रहा। इस मौके पर मंजूर, कय्यूम, जावेद सैफी, अय्यूब अंसारी, ज़ियाउल हक़, ज़ाहिद सलमानी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.