सना। यमन के मध्यवर्ती प्रांत मारिब में सरकारी सुरक्षा बलों और हूती विद्रोहियों के बीच भारी संघर्ष में 13 सैनिकों की मौत हो गई। एक सैन्य सूत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्र के मुताबिक अल-जुबाह के दक्षिणी जिले की सीमा पर शुरू हुई लड़ाई में कई सैनिक घायल भी हुए हैं। हूती विद्रोहियों के समूहों के रात को तीन दिशाओं से सुरक्षा बलों के ठिकानों की ओर बढ़ने के बाद संघर्ष शुरू हुआ। लड़ाई करीब आठ घंटे तक चली।
सैन्य सूत्र के मुताबिक इस लड़ाई में भारी मशीनगनों, रॉकेटों और तोपों का इस्तेमाल किया गया। इस संघर्ष में कितने हूती विद्रोही हताहत हुए हैं, इसका अनुमान लगाया जा रहा है। मारिब तेल संपदा और प्राकृतिक गैस संपन्न प्रांत है। इस क्षेत्र पर हूती विद्रोही लंबे समय से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। अक्टूबर 2022 में छह महीने के राष्ट्रव्यापी युद्धविराम की अवधि समाप्त होने के बाद यहां संघर्ष तेज हुआ है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.