Film Kanpur Gangster Vikas Dubey पर पत्नी का कड़ा एतराज
Film Kanpur Gangster Vikas Dubey पर पत्नी का कड़ा एतराज

Film Kanpur Gangster Vikas Dubey पर पत्नी का कड़ा एतराज

2
0 minutes, 31 seconds Read

Film Kanpur Gangster Vikas Dubey: कानपुर के बिकरू कांड के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के जीवन पर जल्द ही एक फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर विकास दुबे के परिजनों ने कड़ा एतराज जताया है और फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग की है। 

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे (Vikash Dubey Wife Richa Dubey) ने Film Kanpur Gangster Vikas Dubey के मामले में फिल्म के प्रोड्यूसर -डायरेक्टर व कलाकारों को कानूनी नोटिस भेजा है। कुछ दिनों में उचित जवाब नहीं दिए जाने पर हाईकोर्ट में मुकदमा दाखिल किए जाने की बात कही है।

ऋचा दुबे की ओर से उनके वकीलों ने कानूनी नोटिस भेजने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय और सूचना व प्रसारण मंत्रालय में भी अर्जी देकर इस मामले में दखल देने की गुहार लगाई है। अर्जी में कहा गया है कि Film Kanpur Gangster Vikas Dubey फिल्म से ऋचा दुबे और उनके परिवार की छवि धूमिल होगी।

WhatsApp Image 2021 01 21 at 10.36.28 PM
Weekly Aligarh Samrat

विकास दुबे पर बयान देकर खुद ही फसेंगी ऋचा दुबे

Film Kanpur Gangster Vikas Dubey के निर्देशक नीरज सिंह।
Film Kanpur Gangster Vikas Dubey के निर्देशक नीरज सिंह।

विकास दुबे पर फिल्म बना रहे निर्देशक नीरज सिंह ने जबाब में कहा है कि ऋचा दुबे खुद इस प्रकरण में फंस जायेंगी। खूंखार गैंगस्टर विकास दुबे (Film Kanpur Gangster Vikas Dubey) का नाम तो आपको याद ही होगा और आपको वो शहीद हुए पुलिस कर्मी भी याद होंगे और यह भी आपको पता होगा की विकास दुबे (Gangster Vikash Dubey) पर फिल्म व वेब सीरीज बनाने की बॉलीवुड में जैसे होड़ ही मच गयी है।

इसी क्रम में विकास दुबे पर फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके लेखक निर्देशक नीरज सिंह ने ऋचा दुबे (Vikash Dubey Wife Richa Dubey) पर गंभीर आरोप लगाए है, उन्होंने कहा है की आठ पुलिस कर्मियों को मौत के घाट उतारने वाला विकास दुबे उनकी पत्नी ऋचा दुबे (Vikash Dubey Wife Richa Dubey) की नज़रो में क्या बेगुनाह है जो वो विकास दुबे पर बन रही Film Kanpur Gangster Vikas Dubey का विरोध कर रही हैं। 

क्या वो विकास दुबे द्वारा की गयी हत्याओं का समर्थन करतीं हैं। उनकी बातों और उनकी मानसिकता से तो यही वाक़िफ़ होता है की वो दबी नज़रो से विकास दुबे द्वारा किये गए कृत्यों को सही दर्शा रही हैं। 

Film Kanpur Gangster Vikas Dubey में की गई अच्छे कार्यों की सराहना

उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि विकास दुबे कोई महात्मा नहीं है जो उसकी फिल्म बनाने के लिए हम ऋचा दुबे (Vikash Dubey Wife Richa Dubey) या किसी और से कोई अनुमति लें। विकास दुबे की जीवनी दिखाकर समाज में एक सन्देश जाएगा की अपराध का अंत हमेशा बुरा ही होता है।

मैं धन्यवाद देता हूँ उत्तर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जिन्होंने ऐसे अपराधी को मौत के घाट उतारकर एक मिसाल क़ायम की। माननीय मुख्यमंत्री जी के राज में आज अपराधी के जेहन में खौफ है जो कि सराहनीय है।

Film Kanpur Gangster Vikas Dubey के एक्टर निमाई वाली।
Film Kanpur Gangster Vikas Dubey के एक्टर निमाई वाली।

एक्टर निमई वाली ने कहा कि अपराध की दुनियां कितनी भयानक होती है फिल्म में विलाश दुबे के जीवन पर बचपन से एनकाउंटर तक का किरदार निभाया आज मैं सोचता हूँ कि कितने खूंखार व्यक्ति का किरदार निभाया जिसने आठ पुलिस वालों को शहीद किया उसकी खुशी नहीं होती जबकि मैं एक कलाकार हूँ , मैं ऋचा दुबे (Vikash Dubey Wife Richa Dubey) को सलाह चाहूंगा कि फिल्म का विरोध करके अपना समय व्यर्थ न करें।

Film Kanpur Gangster Vikas Dubey में लोगों ने हर कदम पर उसका साथ दिया उसके बाद भी मंत्री को दगा मिला और अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, फिल्म के खिलाफ आवाज उठाना व्यर्थ है।

Film Kanpur Gangster Vikas Dubey की निर्देशक श्रद्धा श्रीवास्तव
Film Kanpur Gangster Vikas Dubey की निर्देशक श्रद्धा श्रीवास्तव

विकास दुबे के जीवन पर आधारित फिल्म (Film Kanpur Gangster Vikas Dubey) को देखने के बाद समाज में कोई भी अपराधी अपराध की दुनियां से जुड़ने से पहले  सैकड़ो वार सोचेगा, उत्तर प्रदेश सरकार में अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है जो कि सराहनीय है और फिल्म का विरोध करने वालों को ज्ञात होना चाहिए कि पूर्व में भी कई अपराधियों के जीवन पर आधारित फिल्म व सीरियल और किताबें  लिखी जा चुकी हैं  विरोध करने वाले सुर्खियों में रहने के लिए विरोध जता रहे हैं।

ऋचा दुबे विकास दुबे की पत्नी (Vikash Dubey Wife Richa Dubey) के साथ-साथ एक भारतीय महिला भी हैं, वो बखूबी वाक़िफ़ हैं कि उनका पति कितना समाज के लिए कितना घातक था, जिसका अंत उसकी स्वंय के अहंकार और कारनामों के कारण हुआ है। हमनें फिल्म बनाई हैं उसके  जीवन से संबंधित है, जो भी उत्तर प्रदेश सरकार का सराहनीय कार्य रहा है वो फिल्म में दर्शाया गया है।

yogiCoronaAdvt
author

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Similar Posts

2 Comments

Comments are closed.

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com