विदेश

फिनलैंड पीएम की ड्रग्स टेस्ट रिपोर्ट सामने आई

नई दिल्ली, पिछले दिनों फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे पार्टी करती नजर आ रही थीं। इस वायरल वीडियो के बाद इतना बवाल मचा कि सना मरीन को ड्रग्स टेस्ट कराना पड़ा। फिलहाल खबर है कि सना का ड्रग्स टेस्ट नेगेटिव आया है। फिनलैंड प्रधानमंत्री के कार्यालय ने सोमवार को उनके टेस्ट की रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री के कार्यालय ने दिया ब्यौरा

दरअसल, फिनलैंड के प्रधानमंत्री के कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि 19 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री सना मरीन ने टेस्ट दिया था। उनका ड्रग्स टेस्ट नेगेटिव आया है। इससे पहले खुद सना ने शुक्रवार को कहा था कि अटकलों को दूर करने के लिए मैंने ड्रग्स टेस्ट कराया है। उन्होंने यह बात स्वीकार की कि उन्होंने शराब पी थी लेकिन ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया था।

सना ने पहले ही दी थी सफाई

सना ने यह भी कहा था कि पार्टी में मौजूद किसी अन्य शख्स ने भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी जिंदगी में ड्रग्स नहीं ली है। साथ ही उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि उनकी प्राइवेट पार्टी में डांस करते हुए वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट कर दिया गया, जो सिर्फ दोस्तों के लिए था। उनके इसी वायरल वीडियो पर जमकर बवाल मचा था।

यह मामला तब सामने आया था जब कुछ दिन पहले सना का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे लेकर ये दावा किया गया कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान ड्रग्स ली थी। इस वीडियो वायरल होने के बाद सना पर सवाल उठे। इसके बाद उन्होंने सोमवार को ड्रग्स टेस्ट दिया। इस टेस्ट में वह नेगेटिव पाई गईं हैं।

सोशल मीडिया पर उनका जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें वो अपनी दोस्तों के साथ नाचते हुए और गाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को लेकर फिनलैंड में जमकर विवाद हुआ। फिनलैंड के विपक्षी दलों ने सना मरीन पर निशाना साधते हुए उन्हें टेस्ट करवाने की सलाह दे दी थी। उस दौरान भी सना कहा था कि उन्होंने सिर्फ शराब का सेवन किया है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.