मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित वृंदावन गार्डन निवासी एक युवक व उसके दोस्तों पर मंगलवार शाम कॉलोनी के बाहर हाईवे पर आधा दर्जन युवकों ने फायरिंग कर मारपीट कर दी। हालांकि, फायरिंग की घटना में युवक बाल-बाल बच गया।
वृंदावन निवासी विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को उनका बेटा अभय चौधरी अपने दोस्त दीशू व दीपक के साथ एटूजेड कॉलोनी के सामने बात कर रहा था। देर शाम एक वैगनआर गाड़ी व दो बाइकों पर आए अभिनव निवासी पल्लवपुरम फेज दो, मोनू, भव्यांश बालियान, दिव्यकान्त अहलावत निवासी दौराला, अवगिल अहलावत उर्फ चिंकू निवासी कस्बा दौराला व अन्य वहां आए।
उन्होंने आते ही अभय पर फायरिंग कर दी। हालांकि, फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनकर वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। बीच बचाव में आए दीपक व दीशू घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर एकत्रित हुए लोगों को देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.