उत्तर प्रदेश

आटा @ 35, एफसीआई ने बाजार में उतारा 25 लाख टन गेहूं

बरेली। भारत सरकार ने खाद्यान्न और आटा कीमतों पर लगाम लगाने हेतु कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत भारतीय खाद्य निगम फ्लोर मिलर्स को नीलामी से गेहूं आवंटित करेगा। पहली नीलामी बोली प्रकिया 4 दिसंबर बुधवार सुबह ऑनलाइन शुरू हुई। पहले दिन उत्तर प्रदेश में अधिकतम बोली 2932 रुपए प्रति कुंतल लगी। जबकि बरेली मंडल में बोली 2820 से 2890 रुपए प्रति कुंतल दर से गेहूं आवंटित हुआ।

सरकार द्वारा पिछले वर्ष जून माह से नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस बार 4 दिसंबर से नीलामी शुरू कराई गई है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) हर सप्ताह गेहूं नीलाम करेगा। देशभर में 25 लाख टन गेहूं खुले बाजार में नीलाम करने की योजना है। योजना से पहले दिन उत्तर प्रदेश में 14000 टन गेहूं नीलाम हुआ। बरेली मंडल में1000 टन गेहूं फ्लोर मिलों द्वारा खरीदा गया। बरेली मंडल में नीलामी प्रक्रिया में दर्जन भर से अधिक मिलों ने भाग लिया। नीलामी प्रक्रिया हर बुधवार को अपनाई जाएगी।

महंगाई पर नियंत्रण योजना

महंगाई और खाद्य पदार्थ कीमतें नियंत्रित करने के लिए सरकार ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) बफर स्टॉक से 25 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) गेहूं 31 मार्च 2025 तक थोक खरीदारों, जैसे आटा मिलों, गेहूं उत्पाद निर्माताओं, प्रोसेसर और उपयोगकर्ताओं को बेचने का निर्णय लिया है। यह बिक्री सरकारी खुले बाजार बिक्री योजना (OMSS) तहत ई-नीलामी माध्यम से होगी।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

9 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

9 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

12 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

12 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.