देश

पराली जलाने वाले सावधान तैनात किए फ्लाइंग स्क्वाड

नई दिल्ली। दिल्ली -एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण का साया मंडराने लगा है। ऐसे में इस बार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी पहले से सजग है। दिल्ली -एनसीआर में प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) आदेश पर केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) ने हरियाणा और पंजाब के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किया है। पराली जलाने को खत्म करने के लक्ष्य के साथ अक्टूबर और नवंबर महीने में यह फ्लाइंग स्क्वाड काम करेंगे।

आयोग ने जानकारी दी कि पंजाब के 16 जिले जहां फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं जिसमें अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मनसा, मोगा, मुक्तसर, पटियाला, संगरूर, और तरनतारन शामिल हैं। हरियाणा के 10 जिले जहां फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं जिसमें अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं।

आयोग ने बताया कि उड़न दस्ते संबंधित प्रदेश अधिकारियों साथ निकट समन्वय में जमीनी स्तर की स्थिति का आकलन करेंगे और दैनिक आधार पर आयोग और सीपीसीबी को रिपोर्ट करेंगे। इसके साथ यह दस्ते धान की पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए काम करेंगे। सीएक्यूएम ने बताया कि जल्द ही धान की कटाई के मौसम के दौरान कृषि विभाग और राज्य सरकार अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ निकट समन्वय के लिए मोहाली में एक “धान की पराली प्रबंधन” सेल स्थापित होगा।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मोदी नेतृत्व में भारत की प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी: मार्क कार्नी

नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…

4 minutes ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

5 hours ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

20 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

20 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

This website uses cookies.