देश

‘समुद्री डकैतों से लड़ने के लिए…’ बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने PM मोदी का जताया आभार

नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों में हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं के खिलाफ भारतीय नौसेना ने कई ऑपरेशंस को अंजाम दिए। भारत न सिर्फ मित्र देशों की मदद के लिए तत्परता से खड़ा रहता है, ब्लकि जो भी देश भारत से मदद की गुहार करते हैं उनकी सहायता की जाती है। कुछ दिनों पहले भारतीय नौसेना ने 40 घंटे की खोज के बाद हाईजैक शिप एमवी रुएन से बुल्गारिया के सात नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह जहाज समुद्री लुटेरों के कब्जे में था।

  • सात बल्गेरियाई नागरिकों को बचाया गया
    भारतीय नौसेना द्वारा सात बल्गेरियाई नागरिकों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किए जाने के बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने पीएम मोदी को आभार जताया। न्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बुल्गारिया के अगवा जहाज रुएन और सात बुल्गारियाई नागरिकों समेत 17 क्रू को बचाने के लिए भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए मैं पीएम मोदी का हार्दिक आभार जताता हूं।
  • समुद्री डकैती से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है भारत: पीएम मोदी
    इसपर पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने लिखा, राष्ट्रपति जी, आपके संदेश की सराहना करता हूं। हमें खुशी है कि 7 बुल्गारियाई नागरिक सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौट आएंगे। भारत नौसेना, स्वतंत्रता की रक्षा करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती और आतंकवाद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।”
  • ऑपरेशन में बचाए गए 17 सदस्य
    बता दें कि भारतीय तट से लगभग 2,600 किमी दूर करीब 40 घंटे तक चलाए गए ऑपरेशन के दौरान उसने न केवल पूर्व माल्टीज ध्वज वाले अपहृत व्यापारिक जहाज एमवी रुएन के चालक दल के 17 सदस्यों को सुरक्षित रिहा कराया बल्कि 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को भी पकड़ लिया। इस ऑपरेशन में बचाए गए 17 सदस्यों में से कुछ बुल्गारिया के भी लोग थे जिसको भारत ने बचाया गया।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

2 days ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

4 days ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

4 days ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

4 days ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

6 days ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

6 days ago

This website uses cookies.