बिहार

नौवीं बार….मैं नीतीश कुमार…

पटना। बिहार के लिए शपथ के ये शब्द ‘मैं नीतीश कुमार’ नये नहीं हैं, लेकिन कड़े संघर्ष, बड़ी चुनौतियों और कई तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरकर हमेशा अपनी शर्तों पर राजनीति करने वाले नीतीश कुमार ने जबरदस्त सियासी घमासान के बाद नौवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और देश की मौजूदा राजनीति को बता दिया….मैं नीतीश कुमार।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन से नाता तोड़ फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार की अगुवाई करने वाले श्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के ‘जंगलराज’ के खिलाफ जोरदार अभियान चलाने के बाद पहली बार 03 मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली लेकिन केवल सात दिनों की संक्षिप्त अवधि के लिए ही मुख्यमंत्री बने रहे। वह सदन में बहुमत साबित नहीं कर पाए।

श्री कुमार ने 24 नवंबर 2005 को फिर से भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार बनाई और तब से 20 मई, 2014 से 21 फरवरी 2015 तक लगभग दस महीने की संक्षिप्त अवधि को छोड़कर बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की हार की जिम्मेवारी लेते हुए उन्होंने श्री जीतनराम मांझी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने वर्ष 2013 में श्री नरेंद्र मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद भाजपा के साथ 17 साल पुराना गठबंधन तोड़कर वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव अकेले जबकि वर्ष 2015 का बिहार विधानसभा चुनाव राजद के साथ गठबंधन में लड़ा था।

श्री कुमार वर्ष 2017 में राजद पर भ्रष्टाचार और राज्य में शासन का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए फिर से राजग में लौट आए और इसी गठबंधन में रहकर वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव और 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा। श्री कुमार ने वर्ष 2022 में फिर से भाजपा पर उनके खिलाफ साजिश रचने और जदयू विधायकों को उनके खिलाफ विद्रोह करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए राजग का साथ छोड़ दिया और राज्य में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ महागठबंधन की सरकार बनाई।

इससे पहले श्री कुमार वर्ष 1996 में श्री जॉर्ज फर्नांडीस के साथ समता पार्टी की स्थापना की और इसके दो साल के भीतर भाजपा नीत गठबंधन में शामिल हो गए और श्री अटल बिहार वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में मंत्री बनाए गए। इसी तरह वर्ष 2003 में श्री शरद यादव से अलग होने के बाद श्री लालू प्रसाद यादव ने राजद का गठन किया तो श्री नीतीश कुमार ने समता पार्टी का जनता दल में विलय कर दिया और नई पार्टी का नाम जनता दल यूनाइटेड रखा।

ग़ौरतलब है कि वर्ष 1974 के छात्र आंदोलन के बाद से राजनीति में सक्रिय रहे श्री कुमार ने वर्ष 1990 में श्री लालू प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह 1985 में हरनौथ विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए। इसके बाद वह सांसद चुने गए। वह वर्ष 1989 में पहली बार बाढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़े। इसके बाद वह वर्ष 1996, 1998 और 1999 में लगातार लोकसभा चुनाव जीते। वर्ष 1998 में वह रेल मंत्री और 1999 में कृषि मंत्री बने।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

2 days ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

4 days ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

4 days ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

4 days ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

6 days ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

6 days ago

This website uses cookies.