देश

जन विश्वास यात्रा में सहरसा पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत

सहरसा। जन विश्वास यात्रा के तहत पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को सहरसा पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों चार चक्का व दो चक्के वाहनों के काफिले के साथ जन विश्वास रथ पर सवार पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, शांतनु यादव का जिले में प्रवेश करते ही महागठबंधन के नेताओं एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौक चौराहे पर भव्य स्वागत किया। साथ ही जमकर नारे लगाये। हालांकि इस दौरान व रथ से बाहर नहीं निकले लेकिन वे हर जगह थोड़ी देर रूके और लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया।

जन विश्वास रथ जिले में प्रवेश करने के बाद बैजनाथपुर चौक पहुंची। जहां रथ के उपर चढ़कर तेजस्वी यादव सहित साथ चल रहे अन्य नेताओं ने लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते आगामी तीन मार्च को पटना में आहुत जन विश्वास महारैली में आने का निमंत्रण दिया।वहां लगभग 10 मिनट रूकने के बाद रथ विदा हुई।इसके बाद यादव चौक डुमरैल, बनवारी शंकर महाविद्यालय सिमराहा में उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय सचिव कमलेश्वरी प्रसाद यादव व प्राचार्य डॉ योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में कॉलेज कर्मियों सहित स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। वहीं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक अरूण यादव सहित अन्य ने महाविद्यालय में निर्मित मंच का उद्घाटन किया। इस रास्ते विभिन्न चौक पर लोगों ने अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सुमन सिंह भारत यादव,टुनटुन शर्मा,रेखा झा,प्रतिभा चौधरी,तेजस्वी के जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए सीपीएम जिला सचिव सह पूर्व मुखिया रणधीर यादव सहित अन्य शामिल हुए।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

2 hours ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

17 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

17 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

This website uses cookies.