उत्तराखंड

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार बने खेल विश्वविद्यालय के कुलपति

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार, बतौर आईपीएस अधिकारी 34 वर्षों से ज्यादा समय उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में सेवाए देने के बाद अब खेल विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे। पिछले साल 30 नवंबर को आईपीएस अशोक कुमार ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तराखंड के पूर्व महानिदेशक अशोक कुमार अग्रवाल को सोनीपत जिले के मोतीलाल नेहरु स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है। पूर्व महानिदेशक का पूरा परिवार खेलों में रूचि रखता है। बेटी कुहू गर्ग बेडमिन्टन के क्षेत्र में जानी मानी खिलाडी हैं तो पत्नी अलकनंदा भी आल इंडिया ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव हैं। अब वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार को हरियाणा के राई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज की बागडोर दी गयी है।

नैनीताल में लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी समेत 3 सस्पेंड
उत्तराखंड बनने से पहले आईपीएस अशोक कुमार उत्तरप्रदेश में सेवायें दे रहे थे। वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य की स्थापना के बाद वो उत्तराखंड आये और सेवानिवृत्त होने तक यहीं रहे। उत्तराखंड के पूर्व महानिदेशक अशोक कुमार ने सोशल मीडिया पर बताया कि “बतौर आईपीएस अधिकारी 34 वर्षों से अधिक समय तक देश और समाज की सेवा करने के बाद, हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में एक नयी यात्रा शुरू करने जा रहा हूँ। किशोरावस्था से ही खेल मेरे जीवन का अभिन्न अंग रहा है, मैं इस भूमिका के लिए अपना अधिकतम समर्पण और आप सभी के सहयोग से स्पोर्ट्स को एक नए आयाम तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा। मैं ईश्वर, अपने परिवार और प्रियजनों के आशीर्वाद और सहयोग के लिए आभारी हूँ।” महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया। नयी पारी की शुरुवात के लिए राज्य समीक्षा टीम की और से आईपीएस अशोक कुमार को शुभकामनायें।

हरिद्वार लोकसभा सीट से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा त्रिवेंद्र सिंह रावत, मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, श्यामवीर सिंह सौनी, किरण, यतींद्रानंद गिरी समेत कई दूसरे नेता दावेदारी कर रहे हैं। पिथौरागढ़-अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गोपाल राम टम्टा, मीना गंगोला, फकीर राम, समीर आर्य, सज्जन लाल टम्टा टिकट के दावेदारों में शामिल हैं। चुनाव संचालन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोकसभा सीटों के लिए न्यूनतम पांच और अधिकतम नौ नामों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पार्टी का केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड इन नामों पर विचार कर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करेगा।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.