मुंबई। कांग्रेस ने पूर्व सांसद संजय निरुपम को बुधवार देर रात पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इसके बाद निरुपम ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों का इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल निरुपम शिंदे समूह की शिवसेना के संपर्क में बताए जा रहे हैं और जल्द ही उनके नए राजनीतिक सफर का निर्णय लेने की संभावना है।
संजय निरुपम ने आज मीडिया को बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पार्टी से छह साल के निष्कासित करने का निर्णय लिया है, जबकि वे इससे पहले ही कांग्रेस के सभी पदों का इस्तीफा दे चुके हैं। संजय निरुपम मुंबई की उत्तर-पश्चिम संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन इस सीट पर शिवसेना उद्धव गुट ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। इससे नाराज होकर संजय निरुपम ने कांग्रेस नेताओं सहित महाविकास आघाड़ी के नेताओं के खिलाफ विवादित बयान दिया था।
इसी को आधार बनाते हुए बुधवार को महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय ने संजय निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से निकालने का प्रस्ताव पारित करके अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पास भेज दिया था। इसी प्रस्ताव पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी पत्र में साफ किया गया है कि संजय निरुपम को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट पर शिवसेना के शिंदे गुट का कब्जा है और निरुपम यहां से नामांकन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में संजय निरुपम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात भी कर चुके हैं। शिंदे समूह के प्रवक्ता और विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि अगर संजय निरुपम उनकी पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस उन्हें उत्तर-पश्चिम मुंबई से नामांकित करने का निर्णय लेंगे।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.