सुल्तानपुर

Sultanpur News: पूर्व प्रधान प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर पथराव

Sultanpur News: थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में बुधवार की भोर में बाइक सवारों ने पूर्व ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारे मौके से भाग निकले।

हत्या से नाराज ग्रामीणों ने अशरफपुर-सैनी मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने शव ले जाने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तब लोग इधर-उधर हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

अशरफपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रत्याशी इच्छानाथ यादव (28) पुत्र स्व. जगत बहादुर यादव बुधवार की सुबह घर से खेत की ओर निकले थे। गांव से करीब 300 मीटर की दूरी पर दो बाइकों पर सवार करीब पांच लोग उसके पास पहुंचे। तभी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। विपक्षियों ने असलहे से ताबड़तोड़ गोलियां इच्छानाथ पर बरसा दी। सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो इच्छानाथ का खून से लथपथ शव सड़क के किनारे पड़ा था। मृतक के चचेरे भाई शिवपूजन ने बल्दीराय थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि महमूदपुर गांव निवासी राकेश यादव, अमरजीत, अनिल कुमार ने उनके गांव के अर्जुन यादव व राम अचल के साथ मिलकर उनके चचेरे भाई इच्छानाथ की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे उन्होंने चुनावी रंजिश व भूमि विवाद को दर्शाया है।
घटना से नाराज ग्रामीणों ने अशरफपुर-सैनी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। तभी पुलिस से ग्रामीणों की कहासुनी हुई। पुलिस जब शव ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। कूरेभार एसओ के वाहन का शीशा टूट गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
बल्दीराय थानाध्यक्ष राम विशाल सुमन ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

6 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

6 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.