देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी और कांग्रेस के बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी का दामन थाम लिया है। आरपीएन सिंह ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह भी मंच पर मौजूद थे।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आरपीएन सिंह का बीजेपी में स्वागत है।

प्रधान ने कहा कि विकास के मुद्दे, गरीब कल्याण के मुद्दे को सही मायने में अपनाते हुए आरपीएन सिंह की बीजेपी में एंट्री हुई है। प्रधान ने इस दौरान एक पुराना वाकया शेयर करते हुए कहा कि मैंने पहले एक बार आरपीएन सिंह से कहा था कि आपको बीजेपी के साथ आना चाहिए। प्रधान ने कहा कि पहले सिंधिया जी से भी कहा था कि आप हमारे साथ आइए।आरपीएन सिंह ने धर्मेंद्र प्रधान के लिए कहा कि मेरे बारे में जो शब्द कहे उसके लिए धर्मेंद्र प्रधान जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बीजेपी में शामिल करने के लिए जेपी नड्डा, अमित शाह और पीएम मोदी का धन्यवाद किया। आरपीएन सिंह ने राष्ट्र निर्माण में बीजेपी के योगदान की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब वो पार्टी नहीं रह गई जहां मैंने शुरुआत की। सिंह ने कहा कि उन्होंने 32 साल से निष्ठा के साथ कांग्रेस में काम किया।आरपीएन सिंह ने कहा कि यूपी देश का दिल है। यूपी की प्रगति मतलब देश की प्रगति है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत करके पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी उसे मैं पूरा करुंगा। आरपीएन सिंह ने यूपी में डबल इंजन सरकार की तारीफ की।

उन्होंने यूपी में योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहा है जो देश का दिल है। उत्तर प्रदेश में प्रगति होगी तो देश में प्रगति होगी। पिछले सात सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो बडी योजनाएं कार्यान्वित हुई है वह उत्तर प्रदेश में हुई है। पूरे उत्तर प्रदेश ने देखा है।डबल इंजन की सरकार ने बडी योजनाओं को पूर्वांचल में कार्यान्वित किया है।

पूर्वाचंल में जो सपनों में देखा जाता था आज वह जमीन पर उतरा है। उत्तर प्रदेश में पिछले पांच सालों में काननू व्यवस्था को ठीक करने का काम किया है यह सरकार। विश्वास दिलवाता हूं कि जो भी काम देंगे वो आवश्य करेंगे।आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष जेपी नडडा जी, कृति पूंज परम श्रद्धेये श्री नरेन्द्र मोदी जी, ओजस्वी पूर्ण श्री अमित शाह जी धमेद्र प्रधान जी सबको हृदय से धन्यवाद देता हूं कि उन सबने भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल किया।कुछ ही सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राचीन संस्कृति को 21 वीं सदी से जोडकर राष्ट्र के निर्माण में जो काम किया है वह पूरा देश सरहा रहा है।

32 सालों तक एक कांग्रेस पार्टी में ईमानदारी से रहा रहा, मेहनत-लगन से काम किया परंतु जिस पार्टी में रहा वह पार्टी अब रहने लायक नहीं रहा, न तो वह सोच रही और हम लोगों को देश में राष्ट्र निर्माण करना है इसलिए भाजपा में शामिल होकर देश को आगे बढाने के लिए एक छोटे कार्यकर्त्ता की हैसियत से प्रधानमंत्री के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी काम होगा वह करूंगा।बहुत लोगों ने भाजपा में शामिल होने के लिए पहले कहा था किंतु मैं कहूंगा देर आये दुरूस्त आये।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

8 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

11 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.