मेरठ। दिल्ली से चुराई गई फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ क्राइम ब्रांच और भावनपुर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। जीपीएस के जरिए टीम बदमाशों तक पहुंची थी। घिरने पर बदमाश गाड़ी को सड़क पर छोड़ कर खेतों में घुस गए थे।
ऐसे पकड़ में आए बदमाश
दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र की पंचवटी विहार कॉलोनी निवासी संदीप वर्मा की फॉर्च्यूनर दो दिन पहले चोरी हो गई थी। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। गाड़ी में लगे जीपीएस के जरिए दिल्ली पुलिस ने मेरठ पुलिस से संपर्क किया। क्राइम ब्रांच बदमाशों की तलाश में जुट गई थी।
शुक्रवार देर रात भावनपुर क्षेत्र के शाह कुलीपुर मार्ग पर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया, जिस पर वह सड़क पर गाड़ी छोड़कर खेतों में घुस गए। करीब दो किलोमीटर तक पुलिस ने पीछा कर उनको पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मुंडाली थाना क्षेत्र के कायस्त बड्ड निवासी शादाब और सहारनपुर निवासी असलम बताए। थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी बरामद होने की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी गई है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.