उत्तर प्रदेश

निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा के शिविर का आयोजन

मेरठ। संजीवनी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय, सूर्या पैलेस, मेरठ में एक निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा के शिविर का आयोजन संजीवनी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय के योगा हाल में संजीवनी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सक डा0 संजीव कुमार गोयल द्वारा किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राजकुमार मांगलिक (मनोनित पार्षद भाजपा, नगर निगम मेरठ) तथा मुख्य वक्ता डॉ0 राहुल बंसल M.B.B.S, M.D. (S.P.M.) सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ रहे व प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में विशेष जानकारी देने के लिए डा. संजीव कुमार गोयल President – INO. Meerut मंचपर कार्यक्रम शुरू होने से लेकर अंत तक आसीन रहे।
मंच पर अन्य लोगों में संजीवनी ट्रस्ट मेरठ की अध्यक्षा डा. बबीता गोयल भी शुरू से अंत तकआसीन रही व मंच संचालन का कार्य श्रीमती नीलमगोस्वामी (Yoga Teacher) ने किया। यह कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, आयुष मंत्रालय,भारत सरकार के सहयोग से INO व सूर्या फाउण्डेशन द्वारा रोग मुक्त भारतअभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डा. संजीव कुमार गोयल के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया व जलपान के रूपमें अंकुरित मूंग सलाद मिली हुई व मीठी छाछ तथा प्राकृतिक चाय तथा आटे के बिस्कुट सभी को खिलाये गये।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

16 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

17 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

17 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.