बरेली, बरेली में हकीम से दवा दिलाने के बहाने दोस्त ने इज्जतनगर इलाके की युवती को पानी में नशा देकर बेहोश कर दिया। उसके साथ रेप किया। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर फिर दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया।
युवती ने बताया कि उसके पिता पांच साल से फालिज की बीमारी से परेशान हैं। गांव के नदीम ने बताया कि पीलीभीत में एक हकीम अच्छी दवाई देता है। उस पर विश्वास कर युवती उसके साथ बाइक से चली गई। विलय धाम के पास नदीम ने उसे ठंडा पानी पीने को दिया। पानी पीने के बाद उसके सिर में दर्द होने लगा।
10 मिनट बाद उसने किसी को फोन किया। इसके बाद इसरार नाम का व्यक्ति उसके लिए गोली लेकर आया। गोली खाने के बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि नदीम ने विलय धाम के पास एक घर में ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
एक साल से वीडियो की धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा। 22 जुलाई को रात को 11 बजे नदीम युवती के घर आया। जबरन उसे खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया। नदीम के साथ उसका एक दोस्त भी था। उसने जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना इज्जतनगर में नदीम इसरार व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.