ढाई वर्ष से गैंगस्टर एक्ट में वांछित गिरफ़्तार
गाज़ियाबाद। जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ हैं। जिसका अनुपालन करती थाना विजयनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह चेकिंग के दौरान मिली मुखबिर की सूचना पर विजयनगर तिराहे के पास से ढाई वर्ष से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त अपना नाम विनोद तिवारी पुत्र गिरजा शंकर तिवारी निवासी थाना विजयनगर गाज़ियाबाद बताया हैं।
थाना विजयनगर प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जोकि गैंगस्टर के अभियोग में ढाई वर्ष से वांछित चल रहा था। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं। वहीं, अभियुक्त गण को पकड़ने वाली टीम में थाना विजयनगर प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह व उनकी टीम के उपनिरीक्षक पम्मी चौधरी, वरिष्ठ सिपाही धीरज कुमार और सिपाही विशाल राठी मौजूद रहे हैं।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.