मेरठ

संपूर्ण गन्ना पेराई करके ही बंद होंगी चीनी मिलें: लक्ष्मी नारायण

  • अवषेष गन्ना मूल्य भुगतान को सर्वोच्च प्राथमिकता पर करने के गन्ना मंत्री ने दिये कड़े निर्देश
  • गन्ना कृषकों का समयान्तर्गत भुगतान न किये जाने पर चीनी मिल अधिकारी को कार्यवाही किए जाने की दी गई चेतावनी
  • आगामी पेराई सत्र 2022-23 हेतु चीनी मिलों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं मानकों के आधार पर किए जाने के निर्देश

मेरठ। प्रदेश के मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उ.प्र. सरकार, लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सर्किट हाउस मेरठ में विभागीय समीक्षा बैठक में चीनी मिलों को निर्देशित किया कि गन्ना किसानों को त्वरित गन्ना मूल्य का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करें। समीक्षा बैठक में उप गन्ना आयुक्त, मेरठ राजेश मिश्र, सहारनपुर डाॅ. दिनेश्वर मिश्र, मुरादाबाद अमर सिंह के साथ समस्त जिला गन्ना अधिकारी परिक्षेत्र मेरठ, जिला गन्ना अधिकारी बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर एवं चीनी मिलों के अध्यासी/प्रधान प्रबन्धक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मंत्री द्वारा परिक्षेत्र-मेरठ की चीनी मिल दौराला, सकौती, मवाना, नंगलामल, साबितगढ़, अगौता, बुलन्दशहर, परिक्षेत्र-सहारनपुर की चीनी मिल खतौली, मंसूरपुर, टिकौला, तितावी, रोहाना कलाॅ एवं परिक्षेत्र-मुरादाबाद की चीनी मिल धामुपर, धनौरा, स्योहारा, बरकतपुर, चाॅदपुर को निर्देशित किया गया कि 15 जून तक प्रत्येक दशा में शत प्रतिशत भुगतान करना सुनिश्चित करें।

साथ ही अन्य मिलों को अन्य संशाधनों से धनराशि जुटाकर वर्तमान पेराई सत्र 2021-22 का गन्ना मूल्य भुगतान आगामी पेराई सत्र 2022-23 से पूर्व ही शत प्रतिशत भुगतान किए जाने के निर्देश दिए गए। अन्यथा की स्थिति में समयान्तर्गत गन्ना मूल्य भुगतान न किये जाने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाए जाने की चेतावनी दी गई तथा जो चीनी मिल वर्तमान में गन्ना पेराई कार्य कर रही है, उन्हें समस्त गन्ना पेराई किए जाने के पश्चात् ही चीनी मिल बंद किए जाने के निर्देश दिए गए एवं मंत्री ने बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं चीनी मिलों के अध्यासी/प्रधान प्रबन्धक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी पेराई सत्र 2022-23 के संचालन हेतु चीनी मिलों की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं मानकों के आधार पर किया जाये।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

12 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

13 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

15 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

15 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.