पुलिस लाइन जौनपुर का परिसर उस समय तालियों की गूंज से भर उठा, जब सुईथाकला ब्लॉक की ग्राम पंचायत लौंदा के प्रगतिशील किसान एवं लोकप्रिय गोपालक वीरेंद्र सिंह जी को नंदनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत गौशाला निर्माण हेतु चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह सम्मान जिला जज सुशील कुमार शशि DJ,जिलाधिकारी दिनेश सिंह, कप्तान कुंवर अनुपम, सीडीओ ध्रुव खड़िया और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश जी संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। मंच पर जैसे ही वीरेंद्र सिंह जी का नाम पुकारा गया, उपस्थित जनसमूह की आंखों में गर्व और चेहरे पर मुस्कान साफ झलक उठी।वीरेंद्र सिंह जी ने भावुक स्वर में उपस्थित अधिकारीगण का सहृदय आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों और गोपालकों का सम्मान है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि गौशाला निर्माण के माध्यम से क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन, पशुपालन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।इस अवसर पर अरुण सिंह ‘मुन्ना’ (पूर्व प्रधान), सूबेदार सिंह बैंस, दीपक सिंह प्रेमी (पत्रकार),शनी सिंह, अशोक सिंह (वीडीसी), रामबचन सिंह, शेर बहादुर सिंह, सुधीर सिंह बैस, अमित सिंह, शैलेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, संजय सिंह (प्रधान भेला), लालमुनि सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ई रेडियो इंडिया से बातचीत के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि यह योजना क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली साबित होगी। ग्रामीणों की आंखों में उम्मीद की नई किरण दिखी। लोगों ने विश्वास जताया कि गौशाला के माध्यम से न केवल रोजगार सृजन होगा, बल्कि गांव का आर्थिक और सामाजिक जीवन स्तर भी ऊंचा उठेगा।आज का यह सम्मान केवल एक चेक का वितरण नहीं था, बल्कि यह उस मेहनत, लगन और विश्वास की जीत थी, जो गांव के खेतों से उठकर जिले के मंच तक पहुंची है। पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है, और लोग इसे विकास की नई शुरुआत मान रहे हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.