Swatantra dev singhSwatantra dev singh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के माध्यम से गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराना विपक्षी राजनैतिक दलों को रास नहीं आ रहा है।
समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि जिनके कार्यकाल में जनता के चूल्हे बुझे हो, जिन्हें जनता के हिस्से की सब्सिडी, राशन लूटने, हड़पने की आदत हो, उन्हें गरीब का रौशन घर, घर मे रसोई गैस, आवास, खाते में सम्मान राशि क्यों भाएगी। विपक्ष के लिये तो सैफई ही प्रदेश था और भाई-भतीजा, बेटा ही प्रदेश।
उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ सिर्फ एक योजना भर नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करोडों गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से मुक्त रसोई करने का संकल्प भी है। श्री मोदी ने इस पीड़ा को महसूस किया है।
इसी का परिणाम है कि आज ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ को लाकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आज देश-प्रदेश की माताओं, बहनों के जीवन को सुलभ बनाने के दिशा में कार्य कर रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन्होंने इस पीड़ा को कभी न देखा हो, न महसूस किया हो, उन्हें ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ पर केवल राजनीति ही दिखेगी। उन्होंने कहा कि आज गांवों में जब महिलाओं की आंखें व फेफडे़ धुएं से खराब नहीं हो रहे तों वे माताऐं, बहनें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल से आशीर्वाद दे रही है। विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गरीब परिवारों का यही आशीर्वाद रास नहीं आ रहा है। जिस कारण वे गरीब महिलाओं का न तो सुख देखना चाह रहे है और न ही धुआं मुक्त होते रसोई के खुशहाल परिवार।
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.