उत्तर प्रदेश

UP फैक्ट्री में गैस रिसाव से मुजफ्फरनगर के रिहाइशी इलाके में अफरा-तफरी

  • मुजफ्फरनगर

नई मंडी कोतवाली अंतर्गत माल रोड स्थित कालकी हाइड्रो एंड केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव होने के कारण आसपास के रिहाइशी इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दर्जनों लोगों को जब सांस लेने में परेशानी हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। दमकलकर्मी देर रात तक पानी डालकर गैस रिसाव पर काबू पाने में जुटे रहे।

यहां कालोनियों में रह रहे कुछ लोग दूसरी कालोनियों में रिश्तेदारों के यहां चले गए। इस दौरान फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं पहुंचे। कालकी हाइड्रो एंड केमिकल फैक्ट्री में गुड़ और शक्कर में मिलाने वाला केमिकल तैयार किया जाता है।

बुधवार देर शाम केमिकल से भरे ड्रम से हाइड्रो गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे नई मंडी व रेलवे रोड के आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ और नाक में जलन शुरू हो गई। कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस भी पहुंची और लोगों को घरों के अंदर भेजा।

उनसे खिड़की दरवाजे बंद रखने को कहा गया। जानकारी मिलते ही सीएफओ रमाशंकर तिवारी दमकल विभाग की दो गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल करने का प्रयास शुरू कर दिया। अंदर भरे केमिकल के ड्रमों में पानी डालना शुरू किया।

इस दौरान दमकलकर्मियों को भी सांस लेने में परेशानी हुई। सीएफओ का कहना है कि फैक्ट्री में बनाए जा रहे केमिकल में पानी मिलने से हाइड्रो गैस उत्पन्न हुई। जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। सीएफओ ने बताया कि यह फैक्ट्री पिछले 20 सालों से रिहायशी इलाके में चल रही है।

जिसमें गुड़ व शक्कर में मिलाने का केमिकल तैयार किया जाता है। बताया कि गैस रिसाव होने की जानकारी मिलने के बाद भी फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं पहुंचे। उनसे संपर्क भी नहीं हो पाया।

समाचार लिखे जाने तक रिसाव पूरी तरह बंद नहीं हुआ था और पानी डालकर केमिकल से भरे ड्रम भी बाहर निकाले जा रहे थे। रिसाव के कारण कुछ लोगों को ज्यादा दिक्कत होने पर वे दूसरी कालोनियों में अपने रिश्तेदार व परिचितों के घर चले गए।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

10 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

10 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

10 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.