मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की किला कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई में आर्यन की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसका मतलब है कि आर्यन खान सहित सभी 8 आरोपियों को अब जेल मे रहना पड़ेगा।
वहीं, अपने बेटे को इस हालत में देख बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और पत्नी गौरी खान काफी परेशान हैंं। दोनों अपने बेटे को जमानत दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, लाख कोशिश के बाद भी आर्यन को बेल नहीं मिल सकी। इस बीच अब इंटरनेट पर गौरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोती नजर आ रही हैं।
दरअसल, कोर्ट ने ड्रग्स केस में हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को एक राहत देते हुए एनसीबी के लॉकअप में आरोपियों को परिवार से मिलने की अनुमति दी थी। ऐसे में आर्यन से मिलने उनकी मां गौरी खान एनसीबी के दफ्तर पहुंची थीं। उनके साथ शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी एनसीबी दफ्तर पहुंचीं। इस दौरान आर्यन से मिलने के बाद गौरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो में गौरी एक कार में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपना हाथ अपने मुंह पर रखा है और वह लगातार रो रही हैं। बेटे को इस हालत में देख उनके चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही है। इस दौरान गौरी सफेद रंग शर्ट और ब्लू जींस में नजर आईं। वह कार की पीछे वाली सीट के एक तरफ दोनों पैर की मदद से सिर टिकाए बैठी हैं। इसके बाद शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी कार में आकर बैठती हैं और कार चल पड़ती है।
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
This website uses cookies.