देश

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी,जाने कब तक होगी नामांकन प्रक्रिया

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को यह अधिसूचना जारी की। आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों पर चुनाव होंगे। इस चरण की सभी 96 सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।चुनाव आयोग के मुताबिक, उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच 26 अप्रैल को होगी। इसके साथ ही यदि कोई उम्मीदवार चाहे तो वह 29 अप्रैल तक अपना नामांकन वापस ले सकता है। नामांकन वापस लेने के लिए 29 अप्रैल आखिरी तारीख होगी।

चौथे चरण में जिन राज्यों में चुनाव होना है उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल है।लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है। पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन सभी 102 सीटों पर चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

3 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.