देश

गीता में हैं विश्व की सभी समस्याओं का समाधान: अमित शाह

  • अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव में संत सम्मेलन काे शाह ने किया संबोधित
  • मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

चंडीगढ़। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि गीता एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें विश्व की सभी समस्याओं का समाधान है। गीता का अनुसरण करके कई बड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

केन्द्रीय मंत्री शाह शुक्रवार को कुरूक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में आयोजित संत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि कुरूक्षेत्र की पावन धरती पर पांच हजार साल पहले भगवान कृष्ण ने धर्म की स्थापना के लिए गीता का उपदेश देकर समूची मानवता को नई राह दिखाई थी।

अगर हम गीता का ज्ञान फैलाने में सफल रहें तो कभी युद्ध नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में यहां आकर गीता का प्रचार विश्व स्तर पर करने का संदेश दिया था। जिसका अनुसरण करते हुए हरियाणा की मनोहर सरकार और स्वामी ज्ञानानंदजी महाराज आज कई देशों में गीता जयंती का भव्य आयोजन करवा चुके हैं और यह आयोजन अब अंतरराष्ट्रीय रूप ले चुका है।

गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा की मान्यताएं संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। पिछले नौ वर्षों के दौरान केंद्र व हरियाणा की सरकारों ने गीता के उपदेश का अनुसरण करते हुए न केवल शासन को संचालित किया है बल्कि आमजन में भी आपसी भाईचारे को मजबूत किया है। केंद्र सरकार ने धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बनाया है। हरियाणा सरकार ने भी केंद्र की योजनाओं को सबसे पहले लागू कर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया है।

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का कुरूक्षेत्र पहुंचने पर स्वागत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वागत किया। मनोहर लाल ने कहा कि कई हजार साल पहले दिया गया गीता का संदेश आज भी शाश्वत है। वर्ष 2016 में शुरू हुआ यह आयोजन अब अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आज़ादी के बाद देश में कुछ चुनौतियां थीं। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की रियासतों को मिलाकर विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर निर्माण, धारा 370 जैसे मुद्दे रहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह ने उनका आसानी से समाधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान केंद्र की सरकार ने जिस भावना के साथ काम किया है, उससे प्रधानमंत्री मोदी तथा गृहमंत्री शाह को अगर आधुनिक भारत का लौह पुरूष कहना गलत नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि जिस तहत के फैसले केंद्र सरकार ने लिए हैं, उनसे देश न केवल मजबूत हुआ है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का गौरव भी बढ़ा है। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, योग गुरू आचार्य रामदेव के अलावा कई संत महात्मा मौजूद थे।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

14 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

17 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.