गाजियाबाद

Ghaziabad: युवक की पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र के रावली रोड स्थित नवीन मंडी स्थल में नशे का सेवन करने आए गोताखोरों का आपस में विवाद हो गया। यह विवाद गोताखोरों में नवीन मंडी स्थल में शराब और गांजे का सेवन करने के बाद हुआ। जिसमें एक गोताखोर की दर्दनाक मौत हो गई हैं। वहीं, पुलिस की कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ़्तार हो गया हैं। जबकि, अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही हैं।

आपको बता दें कि सोमवार सरेशाम मुरादनगर थानाक्षेत्र के रावली रोड स्थित नवीन मंडी स्थल में कुछ गोताखोर नशे का सेवन करने आए और उन्होंने वहां शराब और गांजा का दबाकर सेवन किया और वह नशे में धुत हो गए। गौरतलब है कि नशे का सेवन करने के बाद देखते ही देखते गोताखोर सोनू की दूसरे गोताखोर कमल के भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और फिर दोनों में मारपीट भी हो गई। जिसमें गोताखोर कमल लाठी-डंडा लेकर कूद पड़ा और उसने गोताखोर सोनू के सर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया और वह जमीन पर गिर गया।

इतना ही नहीं, कमल ने सोनू के सिर पर बहुत बेदर्दी से वार किये। जिसकी वीडियो पास खड़े किसी युवक ने बना ली। जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से वह नशे में गोताखोर सोनू के सर पर बेदर्दी से वार कर रहा हैं। यह नज़ारा अपनी आंखों से देख नवीन मंडी स्थल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी सी मच गई और वह दहशत में भी नज़र आए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मुख्य आरोपी गोताखोर कमल पुत्र प्रकाश निवासी थाना मुरादनगर को गिरफ़्तार कर लिया हैं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गोताखोर सोनू पुत्र कैलाश निवासी थाना मोदीनगर को जब जनपद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया हैं। दूसरी तरफ अन्य आरोपी गोताखोर मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही हैं।

एसपी ग्रामीण ईरज राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल गंभीर रूप से घायल गोताखोर सोनू को जनपद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया हैं। इतना ही नहीं, एसपी ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गोताखोर कमल को गिरफ़्तार कर लिया हैं। जबकि, अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

10 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

10 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

13 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

13 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

13 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.