देश

Ghaziabad Police ने 2 लुटेरों को रंगे हाथों पकड़ा

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

Ghaziabad Police: एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेश अनुसार शातिर अपराधियों के विरुद्ध उनकी धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे है। जिसका अनुपालन करती थाना इंदिरापुरम Ghaziabad Police ने मंगलवार पुस्ता रोड सीएनजी गैस के पास से लूट की घटना को अंजाम देते हुए दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से एक मोबाइल फोन और लूट की घटना में शामिल एक मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

Ghaziabad Police को पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान संदीप पुत्र होशियार सिंह निवासी थाना लिंक रोड गाज़ियाबाद और दूसरे की विकास पुत्र सूरजपाल निवासी थाना चांदीनगर बागपत के रूप में हुई हैं। दरअसल, पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया अभियुक्त गण पुस्ता रोड एजेंसी के पास से गुजर रहे एक राहगीर इस्लामुद्दीन पुत्र बाबू दिन निवासी थाना कोतवाली से लूटपाट कर रहे थे कि तभी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ़्तार कर लिया हैं।

थाना इंदिरापुरम प्रभारी निरीक्षक (Indirapuran Ghaziabad SHO) के अनुसार अभियुक्त गणों को उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया, जब वह लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

19 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.