Ghaziabad Police News: अवैध शराब के साथ तश्कर दबोचा
Ghaziabad Police News: डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक ने आगामी चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ हैं। जिसका अनुपालन करती थाना मुरादनगर और आबकारी टीम ने मंगलवार रात्रि चेकिंग के दौरान ग्राम दुहाई के पेरिफेरल हाईवे से उतरने वाले टोल के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ़्तार किया हैं। जोकि, दूध की वैन में सवार था और अवैध शराब को दूध की वैन में छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस को इसके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई हैं। जिसमें नाइट ब्लू मेट्रो लिकर 71 बोतल, देशी शराब असली संतरा 60 पेटी, बीयर टूबर प्रीमियम स्ट्रांग 15 पेटी और एक मिल्क वैन बरामद हुई हैं।
पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम कर्मवीर पुत्र वेद प्रकाश निवासी रोहतक हरियाणा बताया हैं। थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक अभियुक्त गण को चेकिंग के दौरान उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया जब वह दूध की वैन में अवैध शराब छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने इसके विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्यवाही कर दी हैं। वहीं, अभियुक्त गण को पकड़ने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह हयांकी, नीलम मिश्रा, वरिष्ठ सिपाही आबकारी चंद्रपाल, फहीमुद्दीन, सिपाही देवेंद्र कुमार, अजय मलिक और सिपही राकेश भी मौजूद रहा हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.