गाजियाबाद

Ghaziabad: विजयनगर व मधुबन बापूधाम पुलिस को मिली सफलता

पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाला वांछित ठग गिरफ़्तार

  • फाईज़  अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

Ghaziabad: एसएसपी कलानिधि नैथानी ने वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ हैं। जिसके चलते थाना मधुबन-बापूधाम पुलिस ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर धोखाधड़ी के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम नवनीत सांगवान पुत्र राजेंद्र सागवान निवासी हाल थाना पल्लवपुरम मेरठ बताया हैं।

थाना मधुबन-बापूधाम प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार खारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जिसपर आरोप है कि इसने पैसा दोगुना कर देने का लालच देकर लोगों से ठगी की हैं तथा पैसे वापस मांगने पर अभियुक्त गण जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिसके संबंध में थाना कविनगर में मुकदमा दर्ज था और इस मुकदमे की विवेचना थाना मधुबन-बापूधाम द्वारा की जा रही थी। जिसको मद्देनज़र रखते अभियुक्त गण की गिरफ़्तारी चौकी प्रभारी मधुबन-बापूधाम उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह व वरिष्ठ सिपाही इंद्रपाल सिंह द्वारा की गई हैं। पुलिस ने इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके इसको जेल भेज दिया हैं।

चेकिंग के अंतर्गत मादक पदार्थ तस्कर गिरफ़्तार, अवैध चाकू व नशीला पदार्थ बरामद

गाज़ियाबाद। थाना विजयनगर पुलिस ने रविवार सुबह चेकिंग के दौरान पीएनटी चौक के पास से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इसके पास से एक अवैध चाकू व 130 ग्राम नशीला पाउडर (अल्प्राजोलम) और नशीली गोलियां (अल्प्राजोलम) भी बरामद हुई हैं।

पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम संदीप पुत्र जयनारायण निवासी थाना विजयनगर गाज़ियाबाद बताया हैं। थाना विजयनगर प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त गण को चेकिंग के दौरान उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया जब वह नशीला पदार्थ की तस्करी हेतु थानाक्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस ने इसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके इसको जेल भेज दिया हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

12 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

13 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

15 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

15 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.