मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के छोटी मंढियाई गांव में खेत में रविवार को एक युवती का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।
छोटी मंढियाई गांव में रविवार को कुछ किसान अपने खेतों में जा रहे थे। उन्हें सड़क किनारे खेत में एक युवती का शव पड़ा मिला तो खलबली मच गई। वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर सरधना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने युवती की हत्या की आशंका जताई।
पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। एसपी देहात केशव कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। युवती के शव से थोड़ी दूरी पर एक टूटा हुआ हेलमेट पड़ा मिला।
इंस्पेक्टर सरधना लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि युवती के शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव की पहचान के लिए सभी थानों के वाट्सऐप ग्रुप में फोटो भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.